‘अब सभी को सभी से खतरा हैं…’ इस Tweet के जरिए क्या इशारा दे रहे हैं संजय राउत?

Summary :

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट के सही मायने को लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे हैं।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट के सही मायने को लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे हैं। वहीं महा विकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) के भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। संजय राउत ने ये ट्वीट महाराष्ट्र सीएमओ से लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तक को टैग किया है।
संजय राउत ने शायर जौन एलिया का एक शेर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब नही कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा है।’ इस ट्वीट में संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएमओ, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को टैग किया है। 


राउत अपने दिलचस्प बयानों के लिए हमेशा चर्चित रहे हैं। उद्धव ठाकरे का बचाव से लेकर एकनाथ शिंदे गुट पर तीखे हमले किए हैं। लेकिन उनके इस ट्वीट का सही और स्पष्ट अर्थ निकालना शायद जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना तय है कि शिवसेना जरूर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

संजय राउत ने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था,’जब “खोने”के लिए कुछ भी ना बचा हो तो “पाने” के लिए बहुत कुछ होता हैं!. जय महाराष्ट्र ! बता दें कि बगावत के बीच संजय राउत पर लगातार एकनाथ शिंदे गुट के विधायक हमला बोलते रहे हैं। 

Desk Team