श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने पहली बार एक लिखित बयान के जरिए अदालत को बताया है कि उसने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों की कुछ हड्डियां और जबड़े का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया है। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि आफताब के घर से एक नोटबुक बरामद हुई है।
आफताब ने खुद कबूल किया अपना जुर्म
अब ऐसा लगने लगा है कि जल्द ही श्रद्धा मर्डर केस से पर्दा उठने वाला है। दिल्ली पुलिस के हाथों में कई अहम सुराग लगे है। श्रद्धा के वापस आने की अब कोई उम्मीद नहीं है। ये तो साफ हो गया है कि श्रद्धा को आफताब ने ही मारा है। आफताब ने खुद अदालत में जज के सामने कबूल किया है। उसने कहा- गुस्से में हो गया कत्ल। वो नोट बुक में लाश के टुकड़े-टुकड़े का हिसाब लिखता था। नक्शा बना कर फेंकता था लाश के के टुकड़ों का हिसाब। नक्शा बना कर फेंकता था लाश के टुकड़े।
श्रद्धा ने 2 साल पहले दर्ज कराई थी शिकायत
श्रद्धा ने 2 साल पहले नवंबर 2020 में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। श्रद्धा ने शिकायत में बताया था कि आफताब से उसे जान का खतरा था। इतना ही नहीं उसने इस बात का भी दावा किया था कि आफताब उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी देता है। मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में श्रद्धा ने शिकायत दी थी।


Download Android App
Download iOS App



