राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा नया रंग ले चुकी है। इस यात्रा में राहुल विपक्ष के दिग्गज नेताओें को एकत्रित करके जनता के दुख दर्द को मोदी सरकार के सामने ला रहे है। वही, नेंशलन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी इस अहम पहल में जुड़ने जा रहे है। वह भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलत होकर राहुल गांधी का साथ देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की पूर्ण रूप से मांग है।
भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने का समय- अब्दुल्ला
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने नयी दिल्ली से औपचारिक रूप से कहा कि “जब वह लखनपुर पहुंचेंगे, जहां से जम्मू-कश्मीर शुरू होता है। तो मैं वहां जाऊंगा और राहुल गांधी के साथ चलूंगा. हम इस देश की एकता और अखंडता के लिए साथ चलेंगे.” उन्होंने कहा कि एकजुट रहना समय की मांग है। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला फिलहाल संसदीय समिति की बैठक के लिए नयी दिल्ली में हैं।

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी का कमलनाथ ने किया स्वागत
कन्याकुमारी से शुरू भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। वही इस यात्रा का बोदरली गांव पहुंचने पर बड़े ही व्यापक तौर से स्वागत किया गया । आपकों बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होकर गुजरी थी जहां पर आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल गांधी का राज्य में बड़े ही धूम-धाम से स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि इस यात्रा में सबसे ज्यादा समर्थन मध्यप्रदेश से ही मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



