कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई ‘‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बुधवार को यहां एक प्रदर्शन करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा नहीं देने का अनुरोध किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष वेंकट बलमूर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने हाथों में प्लेकार्ड थामे हुए गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहे थे।
उनकी मांग है कि राहुल गांधी अपने पद पर बने रहें। कांग्रेस के विधायक टी जयप्रकाश रेड्डी ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद वी हनुमंत राव ने भी गांधी से पार्टी का नेतृत्व करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1977 में हार गई थी लेकिन वह 1980 में सत्ता में वापस आ गई।


Download Android App
Download iOS App



