दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विदेश यात्रा पर जाने की अनुमति दे दी। वह अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़े एक मामले में आरोपी हैं। विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने दो जून से एक जुलाई तक थरूर को ब्रिटेन और फ्रांस जाने की अनुमति दी।
थरूर ने अपने आवेदन में दावा किया कि उन्हें वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना है और साथ ही कई सभाओं को संबोधित करना है। इससे पहले अदालत ने मामले में जमानत देते हुए उन्हें बिना पूर्व अनुमति के देश नहीं छोड़ने का निर्देश दिया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए और 306 के तहत आरोप लगाया गया है। लेकिन उन्हें मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 की रात शहर के एक लक्ज़री होटल के अपने कमरे में मृत मिली थीं।


Download Android App
Download iOS App



