कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से शुक्रवार को पोरवोरिम में एक स्कूल के खिलाफ शिकायत की कि वहां कथित रूप से छात्रों को गुमराह किया जा रहा है और उन्हें सीएए समर्थक रैली में भाग लेने के लिए विवश किया जा रहा है।
इससे कुछ घंटे पहले पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक रैली में छात्रों के भाग लेने पर गोवा के एक गिरजाघर की शाखा तथा एक एनजीओ के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।
जामिया गोलीबारी पर बोलीं प्रियंका-जब मंत्री उकसाएंगे तो ऐसा ही होगा
एनएसयूआई के गोवा प्रमुख अहराज मुल्ला ने यह आरोप लगाते हुए डीजीपी को शिकायत दी कि पोरवोरिम के स्कूल विद्या प्रबोधिनी ने छात्रों को गुमराह किया और उन्हें पिछले साल 18 दिसंबर को पोरवोरिम में सीएए समर्थक एक रैली में भाग लेने के लिए विवश किया।
एनएसयूआई ने अपनी शिकायत में कहा कि विद्या प्रबोधिनी का प्रबंधन युवा छात्रों का जबरन मत परिवर्तन कर रहा है और उन्होंने उनसे सीएए तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के समर्थन में एक रैली में भाग लेने के लिए कहा। छात्र संघ ने डीजीपी से मनोवैज्ञानिक शोषण के लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और प्रबंधन की गतिविधियों पर करीबी नजर रखने का अनुरोध किया है।


Download Android App
Download iOS App



