देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 700 के पार जा चुकी है। वहीं कर्नाटक में हुई एक मौत के बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंच गया है, इसके साथ ही वायरस से संक्रमित 73 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है।
राज्य में शुक्रवार तक संक्रमित लोगों की संख्या 147 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में ही राज्य में संक्रमण के 17 नए मामले आए हैं। आज दिन में नागपुर में चार और गोंदिया में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सांगली जिले में अभी तक कुल 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
कोरोना को शरद पवार ने बताया बड़ा संकट, कहा- सरकार के आदेशों का करें पालन
सांगली में जितने लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे सभी एक ही परिवार के संपर्क में आए थे, और इस परिवार के कुछ सदस्य सऊदी अरब से लौटे थे। सांगली के सिविल सर्जन सी।एस। सालुंके ने बताया कि आज जिन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी पहले से ही अस्पताल के पृथक वार्ड में हैं।


Download Android App
Download iOS App



