दुनिया भर में फैल चुका कोरोना वायरस से अबतक 42,151 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 858,669 लोग इससे संक्रमित हैं। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गई है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी नए मामले अहमदाबाद के हैं और भारत में इस शहर को कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में से एक घोषित किया गया है। राज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि आठ नए मरीजों में से चार दूसरे राज्य की यात्रा करके लौटे हैं जबकि तीन का स्थानीय संक्रमण का मामला है। वहीं एक व्यक्ति ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी।
दिल्ली में एक और डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि, राज्य में 120 हुई मरीजों की संख्या
इसके साथ ही राज्य में स्थानीय संक्रमण के मामले 41 तक पहुंच गए हैं और विदेशों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 33 है। इसके अलावा आठ मरीज ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि गुजरात में अब तक छह लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है और 66 की हालत स्थिर है जबकि तीन वेंटिलेटर पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



