Odisha: धामनगर उपचुनाव में भाजपा का जलवा; बीजद प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया

Summary :

ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के उम्मीदवार को 9,881 के अंतर से हराया।

ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के उम्मीदवार को 9,881 के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सूर्यवंशी सूरज को मिले 80,351 वोट
धामनगर सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी।अधिकारी ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार एवं सेठी के पुत्र सूर्यवंशी सूरज को 80,351 वोट जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास को 70,470 वोट मिले।उन्होंने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को केवल 3,561 मत मिले हैं।

Desk Team