Odisha Dhenkanal Explosion: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक पत्थर कि खदान में भीषण धमाका हो गया। जिसमें चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। यह हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब गोपालपुर गांव के पास बनी खदान में कुछ मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे। इस घटना में मलबे में फंसने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। फायर ऑफिसर नबघाना मलिक ने बताया कि मजदूर विस्फोट के बाद बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे दब गए थे।एक मृतक बालासोर का निवासी था और दूसरा क्योंझार या मयूरभंज का निवासी था।
Dhenkanal Blast: अवैध रूप से खनन किया जा रहा था

हादसा शनिवार देर रात हुआ। जैसे ही घटना के बारे में जानकारी हुई, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि खदान में विस्फोट के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी और अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान पता चला कि जिस खदान में हादसा हुआ, वहां धमाके की मंजूरी पिछले साल सितंबर में ही समाप्त हो गई थी, और खदान की लीज भी दिसंबर 2025 में खत्म होने वाली थी।
जिलाधिकारी पाटिल ने बताया कि जिन लोगों के नाम खदान की लीज थी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि लीज की अवधि समाप्त होने के बावजूद वहां विस्फोट और खनन किया जा रहा था।
Odisha News Today: पूर्व CM ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाके के कारण मजदूरों के फंसने की घटना से दुखी हूं। यह खबर आई है कि इस हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई। इस दुखद घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’ नवीन पटनायक ने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की और साथ ही सरकार से मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App




