‘जब ट्रंप कर सकते हैं, तो मोदी जी आप क्या कम…’, वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद ओवैसी ने PM मोदी से कर दी ये तगड़ी डिमांड

Summary :

Asaduddin Owaisi Statement: अमेरिका ने वेनेजुएला पर सीधा हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अब इसकी गूंज भारत में भी सुनाई दे रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी से बड़ी मांग कर दी है। ओवैसी ने कहा, जिस तरह ट्रंप एक संप्रभु देश के राष्ट्रपति को पकड़कर अमेरिका ले आए हैं, उसी तरह पीएम मोदी भी सेना भेजकर 26/11 मुंबई हमले को गुनाहगारों को पकड़कर देश में लाए। Asaduddin Owaisi to Modi: ओवैसी ने पीएम मोदी से की ये डिमांड AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने…

Asaduddin Owaisi Statement: अमेरिका ने वेनेजुएला पर सीधा हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अब इसकी गूंज भारत में भी सुनाई दे रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी से बड़ी मांग कर दी है। ओवैसी ने कहा, जिस तरह ट्रंप एक संप्रभु देश के राष्ट्रपति को पकड़कर अमेरिका ले आए हैं, उसी तरह पीएम मोदी भी सेना भेजकर 26/11 मुंबई हमले को गुनाहगारों को पकड़कर देश में लाए।

Asaduddin Owaisi to Modi: ओवैसी ने पीएम मोदी से की ये डिमांड

Asaduddin Owaisi Statement
Asaduddin Owaisi to Modi (Image- Social Media)

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से अगवा कर लिया और अमेरिका ले गई। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से अगवा कर सकते हैं, जब सऊदी अरब यमन में पोर्ट पर बमबारी कर सकता है, तो हम मोदी जी से कह रहे हैं कि आप भी पाकिस्तान जाकर 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत वापस ला सकते हैं। आप किसी से कम नहीं हैं मोदी जी। आप अपने 56 इंच का सीना दिखाइए।

Asaduddin Owaisi News: ‘मोदी जी का 56 इंच का सीना है, तो पाकिस्तान…’

ओवैसी ने तंज कस्ते हुए कहा, “अगर मोदी जी का 56 इंच का सीना है, तो पाकिस्तान में जाकर उन लोगों को पकड़कर लाएं जो मुंबई में आतंक फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। चाहे वो मसूद अजहर हो या लश्कर का सरगना, अगर ट्रंप ये कर सकते हैं, तो मोदी जी आपको भी करना पड़ेगा। आखिरकार, मोदी ने कहा था, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’, तो अब वही साहस दिखाना होगा।

अमेरिका ने मादुरो को पत्नी संग बनाया बंधक

Asaduddin Owaisi Statement
US Strikes on Venezuela (Image- Social Media)

आपको बता दें कि 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया। जिसमें राजधानी काराकस में कम से कम सात धमाके सुनाई दिए और कई विमानों को कम ऊंचाई पर उड़ते देखा गया। इस हमले के बाद, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक अभियान में मादुरो के साथ उनकी पत्नी को भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: 150 एयरक्राफ्ट, अंधेरे में गुप्त मिशन, 30 मिनट में पत्नी संग मादुरो को बनाया बंधक, जानें ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ की पूरी कहानी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।