Odisha: ओडिशा दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज भुवनेश्वर में राजमार्ग परियोजना की करेंगे शुरुआत

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय ओडिशा के दौरे पर है। बता दें शनिवार को शाह भुवनेश्वर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। वह राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय ओडिशा के दौरे पर है। बता दें शनिवार को  शाह भुवनेश्वर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। वह राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
दरअसल, अमित शाह शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।
हवाईअड्डे पर लाउंज में भी एक बैठक में शामिल होंगे
आपको बता दें अमित शाह के तय कार्यक्रमों की सूची में सचिवालय में दोनों बैठकों के बाद 30 मिनट की एक बैठक निर्धारित है, पर यह नहीं बताया गया है कि यह बैठक किसके साथ होनी है। शाह शनिवार शाम दिल्ली लौट आएंगे, लेकिन उससे पहले हवाईअड्डे पर लाउंज में भी एक बैठक में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि इस बैठक में और कौन-कौन शामिल होंगे।
भुवनेश्वर में भाजपा के कार्यालय जाएंगे शाह 
 हालांकि, शाह और पटनायक के बीच बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।गृह मंत्री की ओडिशा यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा दिल्ली अध्यादेश विधेयक को समर्थन देने और नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विरोध की घोषणा करने के बाद हो रही है।शाह शनिवार दोपहर को भुवनेश्वर में भाजपा के कार्यालय जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर शाह की 17 जून को निर्धारित ओडिशा यात्रा रद्द कर दी गई थी।

Desk Team