इंसान के पास आज ऐसी कई आधुनिकता आ चुकी है जिससे वह दिन प्रतिदिन एडवांस होता चला जा रहा हैं। पहले जो काम लगभग नामुमकिन लगता था आज उसे भी इंसान ने अपनी लगन और बुद्धि के बल से संभव कर दिखाया हैं। विदेशो में जाकर वहा से कई तरीके की टेक्निक्स को सिख कर आज भारत भी उंचाइयो को छू रहा हैं। ऐसे ही हाल ही में एक और खोज की खबर सामने आई हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

हाल ही में एक ऐसा हथियार मिला है, जो उल्कापिंड से बना हुआ हैं। इस तीर का सिरा 1.5 इंच तक लंबा है, और वजन केवल 0.102 औंस है। अब बात करे बर्न यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की तो यह हथियार स्विट्जरलैंड में बील झील पर स्थित एक पुरातात्विक स्थल मोरीगेन (Mörigen) से प्राप्त हुआ है। इस तीर के मिलने से साइंटिस्ट्स के बीच उत्सुकता सी जाग उठी है। जिसके बाद से इस बड़ी खोज को पाकर सभी इसके टेस्ट में लग गए हैं।
जिस धातु से हैं बना पृथ्वी पर नहीं हैं उसका नामो-निशान

‘डेलीमेल’ न्यूज वेबसाइट के अनुसार बात करे तो, भूवैज्ञानिकों ने जब इस हथियार की जांच की तो उनके सामने एक चौका देने वाली चीज़ सामने आई जिसे देख वह दंग रह गए। क्योकि उन्होंने पाया कि जिन धातुओं से मिलकर यह हथियार बना है, उनमें एल्युमीनियम-26 भी शामिल है जिसका तो नामो-निशान भी धरती पर नहीं। क्योकि एल्युमीनियम-26 एक अल्पकालिक आइसोटोप हैं जो एक समय सोलर सिस्टम में काफी मात्रा में पाया जाता था, लेकिन सारी हैरानी कि बात तो यही हैं कि मेटल पृथ्वी पर नहीं पाई जाती।
पहले भी हाथ आ चुकी हैं ऐसी चीज़े

हालाँकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की नवीनतम खोज ‘तीर का सिरा’ एक महत्वपूर्ण खोज है। क्योंकि सेंट्रल यूरोप में खोजी जाने वाली वो तीन एलियन मेटल आइट्स में से एक हैं। स्टडी के अनुसार, अन्य दो पोलैंड में पाए गए कंगन और एक कुल्हाड़ी का सिर थे जिसे देखकर भी धरती के एस्ट्रोनॉड्स दंग रह गए थे। इनके अलावा एलियन मेटल से बनी चीजे कई प्रकार की थी।


Download Android App
Download iOS App



