केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ओडिशा के लोगों के ‘समग्र विकास’ के लिए नवीन पटनायक की अगुवाई वाली सरकार के साथ करीबी तालमेल के साथ काम कर रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में ओडिशा के प्रतिनिधि
उन्होंने यह भी कहा कि देश के शीर्ष शासन तंत्र में बड़ी संख्या में राज्य के प्रतिनिधि हैं।उन्होंने ओडिया दैनिक ‘प्रजातंत्र’ की 75 वीं वर्षगांठ पर यहां इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ चाहे आरबीआई के गवर्नर हों या भारत की राष्ट्रपति, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में ओडिशा के प्रतिनिधि हैं। राज्य वर्तमान समय में ‘अच्छे दिन’ महसूस कर रहा है।’’
ओडिशा का बेहतर भविष्य नजर आता है
‘‘संभावनाओं के राज्य’’ के रूप में उभरने के लिए ओडिशा में विपुल संभावनाएं होने का दावा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘‘यहां लंबी तटरेखा है, समृद्ध खनिज संसाधन हैं, वन हैं एवं प्रतिभाशील मानव संसाधन हैं। मुझे ओडिशा का बेहतर भविष्य नजर आता है।’’


Download Android App
Download iOS App



