भुवनेश्वर : निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले दो दिनों में ओडिशा के विभिन्न भागों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है ।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि झारखंड के ऊपर चक्रवाती प्रवाह तेज होने से निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिमी बिहार और झारखंड के ऊपर केंद्रित हो गया है। इसके असर से ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है ।
उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के भी सक्रिय रहने से उत्तरी ओडिशा के कई जिले में अच्छी खासी बारिश हुई है। राज्य के कुछ हिस्से में 48 घंटे के बाद भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने नौ से 10 जुलाई को देवगढ़, सुंदरगढ़, क्योंझर, कोरापुट और मल्कानगिरी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है ।


Download Android App
Download iOS App



