ओडिशा : ओडिशा के मलकानगिरि के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) ने जिला मुख्यालय अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) के भीतर घोर चिकित्सकीय लापरवाही बरतने और टिक टॉक वीडियो बनाने की वजह से कुछ नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।
सीडीएमओ अजित कुमार मोहंती ने सोशल मीडिया में कुछ नर्सों के टिक टॉक वीडियो के वायरल होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वीडियो में ये सभी नर्स अपनी आधिकारिक पोशाक में एसएनसीयू के भीतर गाते, नाचते और मस्ती करती हुई दिखी हैं । वीडियो में अस्पताल के बेड और मरीज भी दिखे हैं।
अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के प्रभारी तपन कुमार डिंडा ने बताया कि जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सीडीएमओ ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। किसी भी आरोपी नर्स से संपर्क नहीं हो पाया है ।


Download Android App
Download iOS App



