ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर मंगलवार दोपहर भारतीय वायु सेना का प्लेन क्रैश हो गया है। भारतीय वायुसेना का विमान हॉक एडवांस ट्रेनर जेट ओडिशा के मयूरभांज जिले में क्रेश हुआ है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में घायल पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है इस हादसे में पायलट की जान बाल-बाल बच गई है लेकिन उन्हें कुछ गंभीर चोटे आई हैं। और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के पास हुए इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ‘
आपको बता दे कि वायुसेना के प्लेन क्रैश होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल राजस्थान के बालेसर में एयरफोर्स का MIG-23 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। प्लेन का केवल मलबा मिला था। भारतीय वायुसेना इन बढ़ रहे हादसों को लेकर चिंता जता चुकी है। वायुसेना के कई मिग विमान भी हादसे का शिकार हो चुके हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



