ट्रेनों में फल बेच कर अपना गुजारा करने वाली महिला इंजीनियर के साथ गीतांजलि एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को हुई इस घटना में महिला इंजीनियर के सिर पर चोट आई है। राउरकेला के गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में पीड़िता ने अपनी एफआईआर में इसकी जानकारी दी।
महिला इंजीनियर ने शनिवार को दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल के हमले से उसके के सिर में चोट आई है। घटना पानपोश रेलवे स्टेशन पर हुई, जब वह बिना के टिकट गीतांजलि एक्सप्रेस में कर्नाटक के गुंडिया से हावड़ा जा रही थी क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे।
जल संरक्षण को लेकर इंदौर में अनोखी पहल, अब होटलों में दिया जाएगा ‘आधा’ गिलास पानी
पीड़िता ने दावा किया कि उसने कर्नाटक के धारवाड़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से स्नातक किया है। जीआरपी, राउरकेला के प्रभारी निरीक्षक रंजन पटनायक ने कहा कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया और आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



