पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा थी कि हम सभी खादी केंद्रों में जाये और खादी के वस्त्रों की खरीददारी करे।
इस अभियान के तहत रविशंकर प्रसाद, पटनासाहिब सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पटना आये हुये है और गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पटना के गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति पर मालार्पण किया साथ ही पटना के गांधी मैदान में खादी मॉल में जाकर खादी वस्त्रों की खरीददारी की। प्रसाद ने कहा कि खादी भारत की हृदय में बसती है।
नये सदर्भ में खादी को लोकप्रिय करने की अपेक्षा है। प्रसाद ने कहा कि मुझे पटना के खादी मॉल में जाकर खादी की गुणवत्ता का परिचय मिला और यह जानकर प्रशंसा हुई कि बिहार में कितने प्रकार की खादी के वस्त्रों का प्रकार उपलब्ध है। प्रसाद ने लोगो से अपील किया कि खादी के वस्त्रों की विक्रय को बढ़ाये ताकि इस क्षेत्र से जुड़े हजारों कारीगरों को रोजगार का नया अवसर मिलेगी और यही महात्मा गांधी की नई सेवा होगी।
साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर आज रविशंकर प्रसाद ने कई कार्यक्रम में भाग लिये। सबसे पहले प्रसाद गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधीमूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित किया और पटना के गर्दनीबाग के कच्ची तालाब के समीप स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्वलित कार्य्रकम में भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



