अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे यदि जीवित होते तो बहुत खुश होते। दिवंगत बाल ठाकरे के भतीजे राज ने कहा कि यह निर्णय कारसेवकों द्वारा दिए गए बलिदान का फल है, जिन्होंने नब्बे के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया था।
करतारपुर पहुंचे मनमोहन की इमरान खान से मुलाकात, कहा- भारत और पाक के बीच रिश्तों में आएगा सुधार
उन्होंने कहा, “बालासाहेब आज जीवित होते तो बहुत खुश होते। मैं उच्चतम न्यायालय को तथ्यों और लोगों भावनाओं के आधार पर निर्णय देने के लिए धन्यवाद देता हूँ। अब राम मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए और रामराज्य स्थापित होना चाहिए।”
उच्चतम न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसले में शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया और केंद्र को मस्जिद के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन प्रदान करने का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



