हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पार्टी हमेशा से ही इस पक्ष में रही है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मामले का समाधान अदालत के फैसले से ही हो क्योंकि भगवान राम तो वचन की मर्यादा के लिये त्याग का प्रतीक हैं, सत्ता के भोग का नहीं।
उन्होंने कहा आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सदा ही सत्ता सुख के लिये करोड़ लोगों की आस्था से राजनीति करती आई है। ‘‘आज हमें खुशी है कि अदालत के इस फैसले के बाद भगवान राम पर राजनीति बंद हो जाएगी।‘‘
उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करती है। ‘‘हम सभी सम्बंधित पक्षों और सभी समुदायों से निवेदन करते हैं कि देश के संविधान में स्थापित ‘‘सर्वधर्म सम्भाव‘‘ तथा भाईचारे के उच्च मूल्यों को निभाते हुए अमन चैन का वातावरण बनाए रखें। हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि हम सब सदियों पुरानी परस्पर सम्मान और एकता की संस्कृति एवं परम्परा को जीवंत रखें।


Download Android App
Download iOS App



