पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देने को कहा है बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीडऩ केस से जुड़े एक मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने के बाद रालोपा के मुख्य प्रवक्ता माधव आंनद ने कहा कि अब तो नीतीश कुमार जी की अंतरात्मा जाग जानी चाहिए और इस आदेश के बाद उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्री आनंद ने कहा कि पार्टी का मानना है कि मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती,इसलिए तत्काल वे अपने पद से इस्तीफा दें ताकि चौंतीस बच्चियों के बलात्कार के मामले की जांच प्रभावित न हो। श्री आंनद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का मानना है कि नीतीश कुमार दोहरा मापदंड नहीं अपना सकते, महागठबंधन में रहते हुए लालू यादव जी और उनके परिवार पर आरोप लगाने के बाद उनसे इस्तीफा मांगा गया था,तब उनकी अंतरात्मा जागी थी, अब क्यों सोई हुई है, अब तो अदालत ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिया है,अंतरात्मा को जगाएं और अदालत का सम्मान करते हुए जांच में सहयोग करें।


Download Android App
Download iOS App



