जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान बस सेवा ‘सदा-ए-सरहद’ रद्द करने की मांग को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी काली जैकेट और टी-शर्ट लहराकर अपना विरोध जताया।
शिव सेना (हिंदुस्तान) के अध्यक्ष मनीष सूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर शुगर मिल चौक पर उस समय प्रदर्शन किया जब दिल्ली-लाहौर पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम (पीटीडीसी) की बस इस मार्ग से गुजर रही थी।
सूद ने कहा कि वह काले झंडे दिखाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनसे झंडे ले लिये।
भारत की अखंडता की रक्षा में सुरक्षा बलों का समर्थन करने के लिए एकजुट हुई राजनीतिक पार्टियां
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास जब कोई विकल्प नहीं बचा तो हमने काली जैकेट/टीशर्ट निकाले और विरोध के रूप में उन्ही को लहराया।’सूद ने कहा कि जब तक यह बस सेवा समाप्त नहीं कर दी जाती वह तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘ अगर बस सेवा समाप्त करने की हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है तो हम बस का रास्ता बंद करेंगे।’ सूद ने मांग की कि पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए जाएं।


Download Android App
Download iOS App



