मुंबई के साकीनाका के चांदीवली फार्म की एक चॉल (किराएदारों के लिए रहने वाले पुराने समय के कमरे) में शुक्रवार को एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हुई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला। उनमें से 40 वर्षीय चंद्रकात मुनप्पा शेट्टी को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित
अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय अन्य पीड़ित संदीप कदम को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य अब भी चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



