शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक कार सोमवार को एक खड्ड में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। ये लोग एक विवाह समारोह के सिलसिले में जा रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चतरेर गांव में कार एक खड्ड में गिर गयी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आठ घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें टांडा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



