केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और इसी के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक थी।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से यह दूसरी मौत है। बयान में कहा गया कि मरीज पिछले पांच दिन से वेंटिलेटर पर था और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। साथ ही उसका डायलिसिस भी चल रहा था। इससे पहले राज्य में कोविड-19 से कोच्चि के चुल्लिकाल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बता दें कि केरल में अब कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या 222 हो गई है, जिनमें से 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
Coronavirus : अमेरिका में अब तक 2,953 लोगों की मौत, प्रतिदिन होगा एक लाख लोगों का टेस्ट
बता दें कि देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना से अबतक कुल 1,251 लोग संक्रमित है और 32 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 227 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इन सब के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इस वायरस से अबतक कुल 102 लोग ठीक भी हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



