कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।मंगलवार को विजयपुरा में रहने वाले 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो चुकी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार 11 नए लोगों में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में कोविड-19 पीड़ितों की कुल संख्या 258 पहुंच गयी है। विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व में मृतक की पत्नी भी वायरस से संक्रमित पायी गई थी। उसकी मौत विजयपुरा के विशेष कोविड अस्पताल में हुई। बीती रात भी दो मरीजों, कलबुर्गी के 55 वर्षीय शख्स और बेंगलुरु शहरी इलाके के 65 वर्षीय व्यक्ति, की मौत हो गई थी।
विभाग के मुताबिक सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक प्रदेश में संक्रमण के 11 और मामले सामने आए हैं, इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। अब तक प्रदेश में 258 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। विभाग ने कहा कि इनमें से नौ लोगों की मौत हो चुकी है जकि 65 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
BJP अध्यक्ष नड्डा ने लोगों से की अपील, लॉकडाउन का संयम और संकल्प के साथ करें पालन
विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में बागलकोट और कलबुर्गी से तीन-तीन, बेंगलुरु शहरी से दो, चिक्कबल्लापुरा और बेलगावी से एक-एक मामले हैं। विभाग के मुताबिक 11 नए मरीजों में से सात पहले संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में थे। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 80 मामले बेंगलुरु से सामने आए हैं। इसके बाद मैसुरु में 48 और बेलगावी में 18 लोग संक्रमित मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



