महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय युवक बायकुला का रहने वाला है। गौरतलब है कि सरकार कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई कर रही है।
सोहेल सलीम पंजाबी के व्हाट्सएप संदेश में कहा गया था कि मुंबई के नल बाजार, भिंडी बाजार, डोंगरी, मदनपुरा, काला पानी, सत रस्ता इलाके में पुलिस के नाकाम रहने पर सेना बुलायी गयी है। सेना भीड़ पर काबू के लिए बल प्रयोग, लाठीचार्ज के साथ-साथ गोलियां भी चला सकती है।
इन्दौर में हालात जल्द ही काबू में आ जायेंगे : शिवराज चौहान
जेजे मार्ग थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव भोले ने कहा, “हमने पंजाबी को भिंडी बाजार क्षेत्र से भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।” सोहेल ने मुंबई एकता नामक व्हाट्सअप ग्रुप पर कोरोना वायरस को लेकर अफवाह उड़ाई थी, जिसे देखते हुए कड़ी कार्रवाई की गई।


Download Android App
Download iOS App



