कोरोना संकट पर 2 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक

Summary :

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा कि ” कांग्रेस कार्य समिति की बैठक गुरुवार (दो अप्रैल) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।”

कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संकट के कारण पैदा हुए हालात पर विचार करने के लिए आगामी दो अप्रैल यानि गुरुवार को एक अहम  बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ” कांग्रेस कार्य समिति की बैठक गुरुवार (दो अप्रैल) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।”

कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने केंद्र से सहायता पैकेज बढ़ाने की मांग की

उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस के संकट से मामलों में समन्वय स्थापित करने के मकसद से ”केंद्रीय नियंत्रण कक्ष” बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार यह नियंत्रण कक्ष वेणुगोपाल की निगरानी में काम करेगा। कांग्रेस सांसद राजीव सातव, दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चतरथ को इस नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
वेणुगोपाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटियां कोरोना वायरस, चिकित्सा तैयारियों और पार्टी एवं विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर नियमित तौर पर इस नियंत्रण कक्ष को अवगत कराएंगी।

Desk Team