कोलकाता शहर के तोपसिया इलाके में फ्लाईओवर पर चार पहिया वाहन के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। मोटरसाइकिल सवार पार्क सर्कस से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल इलाके जा रहा था।
व्हाइट हाउस में इजराइल का सबसे अच्छा मित्र हूं : डोनाल्ड ट्रंप
उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन के टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार फ्लाईओवर से नीचे ‘ए जे सी बोस रोड’ के पास जा गिरा। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे तुरन्त नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान खिदिरपुर के निवासी के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और चार पहिया वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



