हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उतनूर गांव में सोमवार को मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा देसी बम फटने से उसपर सवार 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मणिराव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई शनिराव घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि बाइक फिसलने के बाद बम फट गया। उन्होंने संदेह जताया कि इसका इस्तेमाल जंगली सुअरों को मारने के लिये किया जाना था, ताकि फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दोनों को बम कहां से मिले।


Download Android App
Download iOS App



