गुजरात में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान हैं। सियासी दल एक दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य से भाजपा की सत्ता जा रही है इसलिए वह वोट की जगह प्रचार में जुट गए हैं।
भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए नहीं कहा
कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वोट डालने के बाद रोड शो किया जो आचार संहिता का उल्लंघन है। वहीं भगवा पार्टी ने इसके बचाव में कहा कि पीएम ने कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया वह केवल जनता को वोट डालने के लिए जागरूक कर रहे थे। गुजरात भाजपा चीफ ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यह सभी का अधिकार है कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाए। प्रधानमंत्री ने किसी से भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए नहीं कहा। पाटिल ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आरोप लगाने से बचना चाहिए।
भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला
भाजपा ने यह भी कहा कि अगर नियम का सबसे अधिक कोई पालन करता है तो वह प्रधानमंत्री है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद में अपना मतदान किया और उसके बाद वह पोलिंग बूथ के निकट अपने भाई सोमा मोदी के घर गए। गुजरात में आज आखिरी चरण का मतदान है और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। राज्य में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत करेगी। हालांकि कांग्रेस और आप भी लगातार अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे है। गुजरात की जनता किसे सेवा करने का अवसर देगी यह तो आगामी दिनों में साफ हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



