कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं और उसकी युवा शाखा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोमवार को राज्य विधानसभा में आपत्ति जताई और हाथ में तख्तियां लेकर अध्यक्ष का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी दल के विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमशीर ने उनकी ओर ध्यान न देते हुए प्रश्नकाल शुरू करने का आदेश दिया जिसके बाद यूडीएफ के विधायक शांत हो गए, लेकिन सदन में तख्तियां दिखाते रहे।

इन तख्तियों पर क्या लिखा था
इन तख्तियों पर लिखा था, यह केरल है उत्तर कोरिया, तालिबान या रूस नहीं अगर मुख्यमंत्री को डर लगता है तो वह बाहर न निकलें और पुलिस की मनमानी व क्रूरता। कांग्रेस के विधायक एवं पार्टी की युवा शाखा के नेता शफी परंबिल सदन में काले रंग की कमीज़ पहनकर पहुंचे।

क्यों विपक्षी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की राज्य के विभिन्न जिलों की हालिया यात्राओं के दौरान पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने का विपक्षी दल विरोध कर रहा है। कांग्रेस ने दावा किया कि पुलिस ने राज्य के एर्नाकुलम जिले के कलामसेरी में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर क्रूरता से हमला किया। उस दौरान कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। कार्यकर्ता राज्य के बजट में ईंधन उपकर और अन्य कर प्रस्तावों को वापस लेने की मांग करते हुए 21 फरवरी को मार्च निकाल रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



