एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के रविवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये जाने के बाद जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सोशल मीडीया पर वायरल हुआ वीडीयो
तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद ओवैसी मंदार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार के लिहाज से झारखंड आये थे। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त समिति जांच के लिए बनाई गई है।’’
झारखंड एआईएमआईएम अध्यक्ष बोले पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश
उन्होंने कहा कि रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी वीडियो के तकनीकी पहलुओं की तफ्तीश के लिए एक टीम बनाई है।
एआईएमआईएम की झारखंड इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शाकरी ने कहा कि यह पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसी कार्यकर्ता ने ऐसे नारे नहीं लगाये। अगर ऐसी कोई घटना घटी है तो प्रशासन को इसमें शामिल लोगों को फौरन गिरफ्तार करना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



