फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के गठबंधन को रविवार को संसदीय चुनाव के अंतिम दौर में सबसे अधिक सीटें मिलीं, लेकिन इसने अपना संसदीय बहुमत खो दिया। यह जानकारी अनुमानों से मिली है।
शाक्तिशाली सदन में बहुमत से बहुत पीछे मैंक्रो
आंशिक परिणामों पर आधारित अनुमानों से पता चलता है कि मैक्रों के उम्मीदवार 200 से 250 सीटों पर विजयी रहेंगे। सीटों की यह संख्या फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सीधे बहुमत के लिए आवश्यक 289 सीटों से बहुत कम है।
विपक्षी पार्टी को 80 सीटे ज्यादा मिलने का अनुमान
यह स्थिति फ्रांस में असामान्य है। वास्तविक परिणाम यदि अनुमानों के अनुरूप रहे तो इससे मैक्रों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक नये गठबंधन के लगभग 150 से 200 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनने का अनुमान है। धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली को संभावित रूप से 80 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है, जिसके पास पहले आठ सीटें थीं।


Download Android App
Download iOS App


