भारत और बांग्लादेश ने रविवार को, व्यापार, साझा नदियों, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों में विस्तार तथा ‘‘भरोसे और परस्पर सम्मान’’ की सराहना की।
साझेदारी, द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय सहयोग के लिए दोनों देश एक -दूसरे के आदर्श
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत दौरे पर आए उनके समकक्ष ए. के. अब्दुल मोमेन ने संबंधों की व्यापक समीक्षा की और कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी, द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक ‘‘आदर्श’’ है।
पीएम मोदी व शेख हसीना के दूरदृष्टि नेतृत्व शोनाली अध्याय
भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकारी आयोग की सातवीं बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा, ‘‘आज हमारे संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूरदृष्टि वाले नेतृत्व को परिलक्षित करते हैं। यह निश्चित ही एक ‘शोनाली अध्याय’ (स्वर्णिम अध्याय) है।’’ विदेश मंत्री ने बांग्लादेश के आर्थिक प्रदर्शन की भी सराहना की।


Download Android App
Download iOS App



