तारडीह गांव में किया गया किसान चौपाल का आयोजन

Summary :

NULL

 अमरपुर : क्षेत्र के तारडीह गांव में कृषि विभाग के निर्देशानुसार आत्मा बांका के सौजन्य से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन तारडीह पंचायत के मुखिया सह प्रगतिशील किसान अशोक यादव ने की। चौपाaल के टीम प्रभारी सह कृषि समन्वयक वसंत कुमार ने चौपाल लगाने की सरकार के उद्देश्य को सफलीभूत करने का मंत्र किसानो को दिया।

मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने बताया कि किसान खेती के अलावे पशुपालन, मतस्य पालन, सुधानिकी पौल्ट्री सहित अन्य कृषिगत कार्य कर सकते हैं। जरूरत है नवीनतम तकनीकी के साथ कार्य करने की। टिकाउ खेती सहित मशीनरी प्रयोग की विधि के बारे में विस्तार से चर्चा की।

वहीं किसान सलाहकार समिती मिथिलेश पंजियारा ने कृषि यांत्रिकरण योजना, सुक्ष्म पोषक तत्वों का वितरण, मृदा परिमण, बीज टीकाकरण, वलीकंपोस्ट ईकाइ निर्माण हर खेत को पानी हेतू सुक्ष्म सिंचाई योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पैक्स प्रबंधक उमेश प्रसाद सिंह, सरपंच नागेश्वर पंजियारा, मितावी पंडित, उदय सिंह, बलराम यादव, चन्द्रशेखर सिंह, जयप्रकाश यादव, प्रेमलता देवी, बुधन यादव, संतोष यादव, श्यामनारायण सिंह, दिनेश सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team