पटना : कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा पार्टी का कमान संभालने पर बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री सिंह ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि राहुल जी के अध्यक्ष बनने से 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में नए युग की शुरुआत हुई है।
वे स्वाभाव से सच्चाई को पसंद करने वाले एक स्वच्छ छवि के जननेता हैं। जिनके दिल से देश की गरीब जनता की पीड़ा आवाज बनकर निकलती है। श्री सिंह ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नये दौर की नई चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक करते हुए फिर से देश की राजनीति के शिखर पर पहुंचेगी।
मुझे यह भी आशा है कि राहुल जी एक दिन देश का भी नेतृत्व करेंगे। उनके लिए यह मेरी मंगल कामना है। श्री सिंह ने 19 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का सफलता पूर्वक नेतृत्व करने के लिए निवर्तमान अध्यक्षा सोनिया गांधी जी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि सोनिया गांधी जी का मार्गदर्शन हम कांग्रेसियों को भविष्य में भी पूर्व की भांति मिलता रहेगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



