त्रिपुरा के सुखसागर झील में 100 से अधिक प्रवासी पक्षी मृत पाये गये

Summary :

संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से आये 100 से अधिक प्रवासी पक्षी त्रिपुरा के गोमती जिले में स्थित विशाल सुखसागर झील में मृत पाए गए हैं, वन अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से आये 100 से अधिक प्रवासी पक्षी त्रिपुरा के गोमती जिले में स्थित विशाल सुखसागर झील में मृत पाए गए हैं, वन अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी । 
अधिकारी ने बताया कि मृत पक्षी झील में उतराते मिले ।
मामले के जांच के दिये गये आदेश  
गोमती संभाग के वन अधिकारी महेंद्र सिंह और उदयपुर के उपमंडलीय वन अधिकारी कमल भौमिक बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और एक पक्षी का शव नमूने के तौर पर लिया जिसका पोस्टमार्टम किया जायेगा। 
सिंह ने अधिक ब्यौरा दिये बिना बताया, ‘‘मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं और मृत पक्षी को पोस्टमार्टम के लिए अगरतला भेजा गया है ।’’ 
एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि शिकारियों ने संभवत: पानी में दवा मिला कर उसे जहरीला कर दिया होगा और कैलिफोर्निया आने वाले ये प्रवासी पक्षी पानी पीने के बाद मर गये होंगे। 
स्थानीय लोगों ने दावा किया बहुत से लोग मृत पक्षियों को खाने के लिये ले गये हैं और जबकि कई आवारा कुत्ते ने उठा लिये । 

Shera Rajput