UP स्थानीय निकाय विधान परिषद सीटों के लिए दो चरणों में होंगे चुनाव

Summary :

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की 36 विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव दो चरणों में 3 और 7 मार्च को होंगे। इसके सदस्यों का कार्यकाल 7 मार्च को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में दो सीटें हैं, जिसके लिए अलग-अलग चुनाव होंगे। 
पहले चरण में 29 और दूसरे चरण में छह निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा। 
मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले चरण में मतदान होगा जिसमें दो सदस्य हैं। 
तीन मार्च को होने वाले पहले चरण के मतदान की अधिसूचना 4 फरवरी को जारी की जाएगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 7 मार्च को होने वाले मतदान की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। मतगणना 12 मार्च को होगी। 

Shera Rajput