मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 6,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। गणेशोत्सव दस दिन तक चलता है। डेढ़ दिन बाद कई परिवारों ने गणेश की मूर्तियां विसर्जित कीं।
बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शहर में शाम छह बजे तक 5,936 घरेलू और 36 सामुदायिक (‘सार्वजनिक’) समेत 6,034 मूर्तियों को विसर्जित किया जा चुका है।
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2,076 घरेलू और 16 सामुदायिक मूर्तियों को विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।
अधिकारी ने बताया कि 28 हरतालिका की मूर्तियों को भी कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।
बीएमसी ने त्योहार के लिए शहर में 188 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं और समुद्र तटों व अन्य विसर्जन बिंदुओं पर 786 ‘लाइफगार्ड’ नियुक्त किए हैं।
इसके अलावा बीएमसी ने 188 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए हैं और महत्वपूर्ण विसर्जन बिंदुओं पर 83 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। बड़ी मूर्तियों के समुद्र में विसर्जन के लिए बीएमसी ने 45 मोटर बोट और 39 नौकाएं भी उपलब्ध कराई हैं।


Download Android App
Download iOS App



