हैदराबाद की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रोहिंग्या को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा है कि अगर हैदराबाद की मतदाता लिस्ट में 30 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान हैं तो देश के गृहमंत्री क्या कर रहे हैं, क्या वो सो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को ओपन चैलेंज भी दिया है।
तेलंगाना में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने एक पब्लिक रैली में भाषण के दौरान कहा कि अगर वोटर लिस्ट में 30,000 रोहिंग्या हैं तो गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं, क्या वो सो रहे हैं? क्या ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि वोटर लिस्ट में 30-40 हजार रोहिंग्या के नाम कैसे आए। उन्होंने ने ये भी कहा कि ‘अगर बीजेपी ईमानदार है तो मंगलवार की शाम तक 1000 रोहिंग्या के नाम बताएं’।
BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने ओवैसी को बताया जिन्ना अवतार, कहा-इन्हे दिया हर एक वोट भारत के खिलाफ
दरअसल, हैदराबाद नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था। उन्होंने ओवैसी को मोहम्मद अली जिन्ना का अवतार बताते हुए कहा कि उन्हें वोट देने का मतलब भारत के खिलाफ वोट देना है।
तेजस्वी सूर्या ने हैदाराबाद में केसीआर पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वो हैदराबाद को इस्तांबुल बनाना चाहते हैं। सूर्या ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति लगातार भारत के खिलाफ बोलते हैं और केसीआर हैदराबाद को ही तुर्की की राजधानी इस्तांबुल जैसा बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि वो लोग एआईएमआईएम के साथ गठबंधन में हैं, वो पाकिस्तान जैसा हैदराबाद चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



