राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस का भयंकर प्रकोप झेल रही है। जहां एक तरफ कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे वहीं मौत का आंकड़ा हैरान करने वाला है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 121 लोगों की मौत हुई और इस आंकड़े के मुताबिक हर घंटे में पांच लोग अपनी जान गवा रहे हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना से 100 से ज़्यादा मौत दर्ज की गई हैं। बीते 24 घंटे में 121 लोगों की मौत हुई है और कोरोना से अब तक कुल मौत का आंकड़ा 8512 पर पहुंच गया है। सोमवार को दिल्ली में कुल 37,307 सैंपल की जांच की गई, इमसें से 4454 सैंपल पॉजिटिव मिले, यानी कुल 11.94 पर्सेंट संक्रमण रेट दर्ज किया गया।
देश में कोरोना से स्वस्थ लोगों की संख्या 86 लाख के पार, पॉजिटिव केस 92 लाख के करीब
पिछले दिनों की तुलना में यह कम है। लेकिन इसकी वजह टेस्ट में भारी कमी कही जा सकती है। राहत की बात यह रही कि 7,216 मरीज रिकवर भी हुए हैं। अब तक दिल्ली में 4,88,476 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में ऐक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी दर्ज हुई है, अब दिल्ली में कोविड के ऐक्टिव मरीज 37,327 हैं।


Download Android App
Download iOS App



