राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि उत्तर भारत और संसद की “मानसिकता” लोकसभा या विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के अनुकूल प्रतीत नहीं होती।
पवार ने पुणे डॉक्टर संघ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। इस कार्यक्रम में पवार और उनकी बेटी तथा लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले का साक्षात्कार लिया गया। लोकसभा और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था करने वाले महिला आरक्षण विधेयक पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि वह संसद में इस मुद्दे पर तब से बोल रहे हैं जब वह लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी दलों को इस विधेयक को पारित कराने का प्रयास करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



