केरल में मंगलवार को संयुक्त विरोध समिति द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी मोटर वाहन हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को छोड़कर मोटर वाहन उद्योग से जुड़े सभी ट्रेड यूनियनों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया है। हालांकि, राज्य के स्वामित्व वाला केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। तीन पहिया और चार पहिया वाहन भी सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए।
निजी वाहन भी बाकी दिनों की तरह सामान्य रूप से चलते हुए दिखाई दिए। भले ही मोटर हड़ताल के लिए व्यापारियों के सबसे बड़े समूह ने एकजुटता व्यक्त की थी, लेकिन राज्य में सभी दुकानें खुली हैं। हालांकि, मंगलवार को होने वाली अधिकांश परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।


Download Android App
Download iOS App



