प्रियंका के असम दौरे का दूसरा दिन, चाय बागानों में मजदूरों के साथ तोड़ी चाय की पत्तियां

Summary :

असम में आगामी विधानसभा चुनावों में मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।

असम में आगामी विधानसभा चुनावों में मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रियंका ने आज चाय बागानों में मजदूरों के साथ मुलाकात की और चाय की पत्तियां भी तोड़ी। इसके साथ ही वह तेजपुर के महाभैरव मंदिर का भ्रमण और चुनावी सभा भी करेंगी।
इस दौरान कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। 


प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को असम की महिलाओं से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में जिम्मेदारी से मतदान करें क्योंकि यह उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध की दर देश में सबसे ज्यादा है और वर्तमान सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा, “आप जब मतदान करें तो ध्यान से व सोच कर मतदान करें और समझें कि जिस राजनीतिक पार्टी या नेताओं को आप चुन रहे हैं वे आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए नीतियां तैयार करने के योग्य हैं या नहीं।” 

Desk Team