मुंबई, 20 सितंबर महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी 71 वर्षीय एक महिला को यात्रियों ने बचा लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली महिला शनिवार शाम करीब पांच बजे भावनगर-काकीनाडा स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म गैप में फंस गई।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो यात्रियों को महिला की ओर दौड़ते हुए और उसे तेजी से खींचते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मी भी उसकी मदद के लिए आगे आते हैं।
पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि महिला की पीठ और पैर में चोटें आईं और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रविवार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



