प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन के एक मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को आज यानी सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया हैं , जंहा से उन्हें अदालत ने 22 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया हैं।
अदालत ने गत बृहस्पतिवार को राउत की ईडी हिरासत की अवधि आठ अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी। अदालत ने कहा था कि ईडी ने धन शोधन मामले की जांच में ‘‘उल्लेखनीय प्रगति’’ की है। ईडी ने तब यह कहते हुए आठ और दिन की हिरासत मांगी थी कि उसने धन के लेनदेन में नयी जानकारियों का पता लगाया है।
नौ घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था राउत
शिवसेना नेता को उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



