देश में पिछले काफी दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। जहां आम आदमी कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ लगातार बढ़ती महंगाई ने जनता को गहरी चोट दे रही है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहा है।
ऐसे में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि कोरोना की वार और महंगाई की मार से देश की जनता परेशान है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने रविवार को कहा कि आज एक बार फिर पेट्रोल डीजल की दाम बढ़ गयी है। इस संकटकाल में लोगों को अपना घर-परिवार चलाने के लिए विवश होकर सोने के जेवरात को भी बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले सात सालों के कुशासन का सबूत है कि आर्थिक परेशानियों की वजह से देश में बहन-बेटियों को मंगलसूत्र तक गिरवी रखने के लिए मजबूर होना पड़। एक रिपोर्ट के अनुसार तमाम विपरीत परिस्थितियों की वजह से महिलाओं को अपने जेवरात को गिरवी रखकर लोन लेना पड़।
सोने-चांदी के जेवरात में 40 प्रतिशत से ज्यादा मंगलसूत्र गिरवी रखे गये। इसके अलावा गले की चेन, सोने की चूड़यां, सोने की अंगूठियां और बिस्किट तथा सिक्के भी लोगों ने गिरवी रखकर 400 करोड़ से ज्यादा कर्ज बैंकों से लिया। साथ ही 200 करोड़ मुत्थुट फाइंनेंस और 100 करोड़ रुपये मणप्पुरम से लोन किया गया।


Download Android App
Download iOS App



