कोरोना से बचाव के लिए दमोह के लोगों ने उठाया सराहनीय कदम, शहर में लगाया सेल्फ लॉकडाउन

Summary :

पूरी दुनिया में कोरोना का बढ़ता तांडव देखते हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लोग इसके खतरे को समझकर सावधान भी हो गए हैं।

पूरी दुनिया में कोरोना का बढ़ता तांडव देखते हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लोग इसके खतरे को समझकर सावधान भी हो गए हैं। मध्य प्रदेश में कोविड ​​-19 के बढ़ते मामलों के बीच, दमोह जिले के हिनोटा शहर में स्थानीय लोगों ने शनिवार और रविवार को सेल्फ लॉकडाउन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिनोता के एक स्थानीय रामगोपाल ने कहा,”दुकानदारों ने अपनी इच्छा से दुकानों को 2 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। इसको आगे बढ़ाया जा सकता है।” 
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति संजय ने कहा, “लोगों को लगता है कि जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, लॉकडाउन को लागू करना एकमात्र विकल्प है, इसलिए उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है।” हाटा ब्लॉक के हिनोटा शहर के लोगों ने किसी भी प्रशासनिक आदेश का इंतजार करने की बजाय 2 दिन का सेल्फ लॉकडाउन कर अपने घरों में खुद को बंद कर लिया है। एक तरफ जहां दमोह में लोग ऐसी समझदारी दिखा रहे हैं वहीं कुछ लोग अब भी इसे मजाक समझकर खिलवाड़ से बाज नहीं आ रहे। बीते रविवार को मध्यप्रदेश के कुछ अन्य जिलों में ऐसा ही देखने को मिला। 
दरअसल मध्यप्रदेश में प्रशासन ने नयागांव, चित्रकूट में सप्ताहांत लॉकडाउन का आदेश दिया है। लेकिन लोग इस प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करना चाहते। यहां जब कल पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन लगाने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। एसएचओ संतोष तिवारी ने बताया कि एक जगह दुकानें खुली थीं और लगभग 15 लोग शराब पी रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

Desk Team